Advertisement

आदित्यपुर : बोलाईडीह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार आरोपी गिरफ्तार, पांच आरोपी पहुंच चुके सलाखों के पीछे…

By Balram Panda

Published on:

आदित्यपुर / Balram Panda : आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलाईडीह में हुए चर्चित हत्याकांड मामले में पुलिस ने कार्रवाई को आगे बढ़ाते हुए फरार चल रहे एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिबू गोप (23 वर्ष), निवासी जगन्नाथपुर, गम्हरिया के रूप में हुई है.

Advertisement
Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार हत्याकांड के बाद से आरोपी फरार था और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था, तकनीकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे दबोचने में सफलता प्राप्त की, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है, शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार कार्रवाई जारी है.

Dayal Builder
Srinath

प्रभारी ने कहा कि गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा तथा कानून के दायरे में लाकर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, बोलाईडीह हत्याकांड के सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है.

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp