Advertisement

आरआईटी : फरार वारंटियों पर आरआईटी थाना पुलिस का बड़ा प्रहार, दो अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल…

By Balram Panda

Updated on:

आरआईटी : थाना पुलिस ने फरार वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिलेभर में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई.

Advertisement
Advertisement

गिरफ्तार आरोपियों में जी.आर. संख्या 754/20 का वारंटी अनिरुद्ध चौहान उर्फ अमन उर्फ सैनिक और जी.आर. संख्या 07/25 का वारंटी छोटू कालिंदी शामिल हैं, दोनों लंबे समय से न्यायालय से जारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी से बचते फिर रहे थे.

Dayal Builder
Srinath

आरआईटी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर दोनों को दबोच लिया, गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Advertisement

पुलिस का कहना है कि फरार वारंटियों, वांछित अपराधियों और कानून से बचने की कोशिश करने वाले लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा, ऐसे अभियुक्तों की पहचान कर लगातार गिरफ्तारी की जा रही है, ताकि कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके.

ताजा खबरें

WhatsApp