जमशेदपुर: भाजपा झारखंड प्रदेश के विशेष आमंत्रित सदस्य डॉ. जटा शंकर पांडेय ने भाजपा झारखंड प्रदेश के उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा को पार्टी का राष्ट्रीय मंत्री बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने कहा कि डॉ. वर्मा की संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण और सक्रिय भूमिका को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है.
डॉ. पांडेय ने कहा कि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के राष्ट्रीय मंत्री बनने से झारखंड भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का संचार हुआ है, उन्होंने विश्वास जताया कि डॉ. वर्मा अपनी संगठनात्मक क्षमता, अनुभव और समर्पण के बल पर पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे.
उन्होंने डॉ. वर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपने के लिए भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया, डॉ. पांडेय ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संगठन के प्रति समर्पित एवं कर्मठ कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए उन्हें राष्ट्रीय स्तर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। यह निर्णय संगठन में मेहनत और समर्पण को सम्मान देने का भी संदेश है.
डॉ. पांडेय ने कहा कि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा लंबे समय से संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय रहे हैं। नई जिम्मेदारी के साथ उनकी भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण हो गई है, उन्होंने उम्मीद जताई कि डॉ. वर्मा राष्ट्रीय स्तर पर संगठन की नीतियों और विचारधारा को मजबूती से आगे बढ़ाते हुए भाजपा को और सशक्त बनाने में सफल होंगे.
अंत में डॉ. जटा शंकर पांडेय ने डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा के उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए कहा कि उनकी नई जिम्मेदारी झारखंड समेत पूरे संगठन के लिए गौरव का विषय है.



































