आदित्यपुर / Balram Panda :आदित्यपुर कॉलोनी के रोड नंबर 15-16 मैदान में न्यू डिस्को क्लब की ओर से आयोजित होने वाले गणेश पूजा महोत्सव की तैयारियों का रविवार को विधिवत शुभारंभ हुआ, पूजा पंडाल निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया गया, नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह मुख्य यजमान के रूप में अनुष्ठान में शामिल हुए, पंडित शम्भूनाथ उपाध्याय ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना संपन्न करायी.

भूमि पूजन के बाद पुरेंद्र नारायण सिंह ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धा और निष्ठा के साथ गणेश महोत्सव आयोजित करने की अपील की, उन्होंने कहा कि न्यू डिस्को क्लब का गणेश उत्सव आदित्यपुर कॉलोनी में वर्षों से अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय लोगों की सहभागिता महत्वपूर्ण रही है.
क्लब अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता ने बताया कि वर्ष 1988 से लगातार गणेश पूजा का आयोजन किया जा रहा है, इस वर्ष करीब दो लाख रुपये की लागत से भव्य पूजा पंडाल तैयार किया जा रहा है, पंडाल को केदारनाथ धाम के काल्पनिक स्वरूप में सजाया जाएगा, वहीं भगवान गणेश की करीब नौ फीट ऊंची आकर्षक प्रतिमा तैयार करायी जा रही है.

महोत्सव के दौरान पूजा-अर्चना के साथ बच्चों और बड़ों के लिए झूले से सुसज्जित मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और भव्य जागरण का भी आयोजन होगा, आयोजकों के अनुसार, गणेश पूजा महोत्सव 13 से 19 सितंबर तक चलेगा.
भूमि पूजन कार्यक्रम में आयकर निरीक्षक संतोष चौबे, संकेत चौधरी उर्फ गोलू, राजू कुमार, चीकू, अमित सिंह, धीरज पांडेय, राजकुमार, रेन सिंह, संतोष तिवारी, नवनीत कुमार, रवींद्र तिवारी, शक्ति कुमार, राहुल कुमार, आनंद मोहन, रंजन मिश्रा, राहुल राय, रोहित, रौनक चौबे, ओमबीर मिश्रा, गणेश चौबे, सुमन गुप्ता, सौरभ गुप्ता, रंजन तिवारी और सन्नी तिवारी समेत आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे.



































