Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

चाईबासा पुलिस का बड़ा एक्शन, DSP HQ के नेतृत्व में 33 गुम मोबाइल बरामद, अपनों के हाथ लौटी लोगों की खोई खुशियां…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

चाईबासा / Balram Panda : गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर चाईबासा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत दी है, पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत डीएसपी मुख्यालय पूजा कुमारी के नेतृत्व में कुल 33 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किये गये, तकनीकी अनुसंधान और CEIR पोर्टल की मदद से पुलिस ने इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया.

Advertisement
Advertisement

बरामद सभी मोबाइल फोन मंगलवार को उनके वास्तविक धारकों को विधिवत सुपुर्द किये गये। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चक्रधरपुर डॉ. सैय्यद मुस्तफा हासमी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर बहामन टुटी और डीएसपी मुख्यालय पूजा कुमारी मौजूद रहीं, अपना खोया मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आयी, धारकों ने चाईबासा पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए पुलिस के प्रति आभार जताया.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

पुलिस अधिकारियों ने सभी थाना प्रभारियों को आम लोगों से जुड़ी शिकायतों पर त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, पुलिस का कहना है कि तकनीकी संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल कर गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा.

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम अथवा चोरी होने पर तत्काल नजदीकी थाना में शिकायत दर्ज कराएं, साथ ही Sanchar Saathi App के माध्यम से भी शिकायत दर्ज करें, जिससे CEIR प्रणाली के जरिए मोबाइल को ट्रैक और बरामद करने की कार्रवाई जल्द शुरू की जा सके.

चाईबासा पुलिस ने मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह को लेकर भी लोगों को सतर्क किया है, पुलिस के अनुसार, कुछ गिरोह दूसरे जिलों से समूह बनाकर बाजार-हाट और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पहुंचते हैं तथा मौका मिलते ही मोबाइल चोरी कर दूसरे राज्यों में बेच देते हैं.

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बाजार, हाट और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मोबाइल तथा अन्य कीमती सामान को सुरक्षित रखें, किसी भी आपात स्थिति में पुलिस हेल्पलाइन 112 और साइबर अपराध की स्थिति में 1930 पर तत्काल संपर्क करें.

ताजा खबरें

WhatsApp