Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

सरायकेला पुलिस का बड़ा प्रहार! चोरी के मामले का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; नकदी समेत भारी सामान बरामद, देखें video…

By Balram Panda

Published on:

 

 

सरायकेला / Balram Panda : थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, पुलिस की इस कार्रवाई में चोरी की सिगरेट, नकदी, चांदी जैसे दिखने वाले सिक्के और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले औजार बरामद किए गए हैं.

Advertisement
Advertisement

पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर सरायकेला थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर लहरी टोला क्षेत्र में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने साजिद खान उर्फ मुन्ना खान के ठिकानों पर दबिश दी.

Dayal Builder
Srinath

पुलिस के अनुसार, आरोपी के पैतृक आवास से विभिन्न ब्रांड की कुल 157 पैकेट सिगरेट और तेल की बोतलें बरामद की गईं, वहीं, राजाबाड़ी के पीछे स्थित उसके किराये के मकान से 18 हजार 600 रुपये नकद, 736 रुपये के खुदरा सिक्के, चांदी जैसे दिखने वाले आठ सिक्के तथा चोरी की घटना में इस्तेमाल किए जाने के संदेह वाले पेचकस, हथौड़ी और नोज प्लास बरामद कर जब्त किए गए, पुलिस ने इस मामले में लहरी टोला निवासी करीब 40 वर्षीय साजिद खान उर्फ मुन्ना खान को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस के अनुसार, आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है.

Advertisement

छापेमारी अभियान में थाना प्रभारी विनय कुमार, पुलिस पदाधिकारी सौरभ कुमार आहूजा, अरुण कुमार महतो, ऋषि कुमार, राकेश कुमार समेत टाइगर मोबाइल के जवान शामिल थे. सरायकेला पुलिस की त्वरित कार्रवाई से चोरी के मामले का कम समय में खुलासा हुआ है, पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर मामले से जुड़े अन्य पहलुओं और संभावित संलिप्त लोगों की भी जांच कर रही है.

देखें.video…

 

ताजा खबरें

WhatsApp