राजनगर / Balram Panda : प्रखंड के आमलाटोला निवासी और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य दशमत मार्डी के आकस्मिक निधन से झामुमो परिवार में शोक की लहर है, सोमवार को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नम आंखों के साथ दिवंगत दशमत मार्डी को अंतिम विदाई दी.
दशमत मार्डी के अंतिम संस्कार में झामुमो के पूर्व प्रत्याशी सह केंद्रीय सदस्य गणेश महाली भी शामिल हुए, उन्होंने दिवंगत के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.
इस मौके पर गणेश महाली ने कहा कि दशमत मार्डी झामुमो के समर्पित, संघर्षशील और जमीन से जुड़े कार्यकर्ता थे, पार्टी और संगठन के प्रति उनकी निष्ठा हमेशा याद की जाएगी, उनका असमय निधन झामुमो परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है. उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की.
अंतिम संस्कार में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष राम सिंह हेम्ब्रम समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए, सुबल महतो, विशु हेम्ब्रम, कालिपद सोरेन, दुर्गा लाल मुर्मू, दिलीप महतो, शेखर महाकुड़, संजय हांसदा और घासीराम मुर्मू समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने भी दिवंगत दशमत मार्डी को श्रद्धांजलि दी.
दशमत मार्डी के निधन ने झामुमो संगठन में उनके योगदान और उनकी सक्रिय भूमिका की यादें ताजा कर दीं, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके निधन को संगठन के लिए बड़ी क्षति बताते हुए शोक व्यक्त किया और परिजनों के साथ खड़े रहने का भरोसा जताया.



































