Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

नेपाल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए जमशेदपुर के नेपाली समुदाय ने जुटाए 1.66 लाख नेपाली रुपये, प्रधानमंत्री आपदा कोष में भेजी राशि

By Goutam

Published on:

 

जमशेदपुर नेपाली समुदाय नेपाल बाढ़ राहत
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए जमशेदपुर में रहने वाले नेपाली समुदाय ने मानवीय पहल की है। स्थानीय नेपाली नागरिकों ने आपसी सहयोग से 1,66,000 नेपाली रुपये जुटाकर नेपाल के प्रधानमंत्री दैवी प्रकोप उद्धार कोष (प्रधानमंत्री आपदा कोष) के आधिकारिक बैंक खाते में जमा कराए हैं।

Advertisement
Advertisement

दुर्गा खड़का के नेतृत्व में चलाया गया अभियान

Dayal Builder
Srinath

राहत राशि जुटाने का अभियान दुर्गा खड़का के नेतृत्व में चलाया गया। स्थानीय सहयोगियों और नेपाली समुदाय के लोगों ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। घर-घर जाकर सहयोग राशि एकत्रित की गई और इसके बाद बैंक के माध्यम से नेपाल सरकार के आधिकारिक खाते में राशि भेजी गई।

Advertisement

पांच लोगों ने निभाई अहम भूमिका

राहत राशि एकत्रित करने और उसे नेपाल सरकार के खाते तक पहुंचाने में गोपाल दंगाल, विजय न्यौपाने, राजेश श्रेष्ठ, टीका राम श्रेष्ठ और हरि रानाभाट ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने लोगों से संपर्क कर बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सहयोग राशि जुटाने में योगदान दिया।

आपदा के समय मदद के लिए आगे आने की अपील

अभियान के संयोजकों ने कहा कि नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। ऐसे संकट के समय जमशेदपुर में रहने वाले नेपाली समुदाय के लोगों ने अपने देश के प्रभावित लोगों की सहायता के लिए सहयोग का प्रयास किया है।

उन्होंने राहत अभियान में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं और स्थानीय लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

ताजा खबरें

WhatsApp