Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

बेगूसराय-जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम बनीं ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर टीम का हिस्सा, PM मोदी से किया सीधा संवाद

By Goutam

Published on:

 

Tanisha Goutam
 

जनसंवाद, बेगूसराय/जमशेदपुर। बिहार के बेगूसराय और झारखंड के जमशेदपुर की बेटी तनिषा गौतम (Tanisha Goutam) ने सेमीकंडक्टर और तकनीकी क्षेत्र में अपनी प्रतिभा से परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गुजरात के अहमदाबाद स्थित सानंद में CG Semi (सीजी सेमी) में ट्रेनी सेमीकंडक्टर इंजीनियर (Trainee Semicondutor Engineer) के रूप में कार्यरत तनिषा देश में विकसित हो रही सेमीकंडक्टर निर्माण क्षमता से जुड़ी टीम का हिस्सा हैं। सेमीकंडक्टर चिप प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिला। वर्तमान में तनिषा के माता-पिता जमशेदपुर (Jamshedpur) में रहते हैं, जबकि तनिषा सानंद (Sanand, Gujrat) में रहकर सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कार्य कर रही हैं।

Advertisement
Advertisement

केंद्रीय विद्यालय टाटानगर से शुरू हुआ शैक्षणिक सफर

Dayal Builder
Srinath

तनिषा गौतम ने अपनी स्कूली शिक्षा प्रतिष्ठित केंद्रीय विद्यालय टाटानगर से पूरी की। इसके बाद उन्होंने टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीट्यूट ( TSTI, NTTF) से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग (EEE) में डिप्लोमा हासिल किया।

Advertisement

तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए तनिषा वर्तमान में नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी से बीटेक (B.Tech) की पढ़ाई कर रही हैं। पढ़ाई के साथ तकनीकी क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव हासिल करते हुए उन्होंने सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई है।

इंडस्ट्रियल फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट में देश में दूसरा स्थान

तनिषा ने अपनी तकनीकी शिक्षा के साथ इंडस्ट्रियल फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट के क्षेत्र में भी उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने इस क्षेत्र में पूरे देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। तकनीकी शिक्षा, प्रतियोगिताओं और व्यावहारिक क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन तनिषा की मेहनत और तकनीकी रुचि को दर्शाता है।

CG Semi में ट्रेनी सेमीकंडक्टर इंजीनियर

तनिषा गौतम गुजरात के सानंद स्थित CG Semi में ट्रेनी सेमीकंडक्टर इंजीनियर के रूप में कार्यरत हैं। वह वेफर बैकग्राइंडिंग और प्रिसिजन डाइसिंग जैसी अत्याधुनिक सेमीकंडक्टर तकनीकी प्रक्रियाओं से जुड़े कार्यों में योगदान दे रही हैं।

भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण क्षमता विकसित करने की दिशा में हो रहे प्रयासों के बीच इस क्षेत्र में तनिषा की भूमिका उनके तकनीकी करियर की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से किया सीधा संवाद

सेमीकंडक्टर चिप (Chip) प्लांट के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान तनिषा गौतम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सीधे संवाद करने का अवसर मिला। इस दौरान उन्होंने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अपनी भूमिका और तकनीकी कार्य से जुड़ी जानकारी साझा की।

प्रधानमंत्री के साथ सीधे संवाद का अवसर तनिषा और उनके परिवार के लिए विशेष उपलब्धि रहा। उनकी इस उपलब्धि की चर्चा उनके पैतृक गांव से लेकर जमशेदपुर तक हो रही है।

बेगूसराय के आकाशपुर रामदीरी से है पैतृक संबंध

तनिषा गौतम का पैतृक गांव आकाशपुर रामदीरी, मटिहानी प्रखंड, बेगूसराय है। उनके दादा रामाशीष प्रसाद सिंह गांव में किसान हैं, जबकि दादी प्रमिला देवी गृहिणी हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए तनिषा ने सेमीकंडक्टर उद्योग में अपनी पहचान बनाई है।

जनसंवाद24 के संस्थापक हैं पिता त्रिपुरारी प्रसाद गौतम

तनिषा के पिता त्रिपुरारी प्रसाद गौतम जमशेदपुर के वरिष्ठ पत्रकार हैं और जनसंवाद24 (Jansamvad24) न्यूज़ चैनल के संस्थापक एवं संचालक हैं। वे लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

तनिषा की माता प्रेमलता कुमारी शिक्षिका हैं। माता-पिता के शैक्षणिक और सामाजिक परिवेश तथा मार्गदर्शन से तनिषा को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली। तनिषा का छोटा भाई तुषार गौतम (Tushar Goutam) भी वर्तमान में इंजीनियरिंग की उच्च शिक्षा हासिल कर रहा है।

बेगूसराय और जमशेदपुर में खुशी का माहौल

तनिषा गौतम की उपलब्धि से उनके पैतृक गांव आकाशपुर रामदीरी (Akashpur, Ramdiri) और वर्तमान पारिवारिक निवास बिरसानगर और बागबेड़ा, जमशेदपुर में खुशी का माहौल है। स्थानीय लोगों और परिचितों ने उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।

तनिषा की सफलता यह दिखाती है कि छोटे शहर और ग्रामीण पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थी भी बेहतर तकनीकी शिक्षा, मेहनत और प्रतिभा के बल पर देश के उभरते तकनीकी क्षेत्रों में अपनी पहचान बना सकते हैं।

युवाओं के लिए प्रेरणा बनीं तनिषा

स्कूली शिक्षा से लेकर तकनीकी डिप्लोमा, बीटेक की पढ़ाई, इंडस्ट्रियल फायर एंड सेफ्टी मैनेजमेंट में राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि और अब सेमीकंडक्टर क्षेत्र में काम करने तक तनिषा का सफर युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।

उनकी उपलब्धि विशेष रूप से उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण संदेश देती है, जो इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, इंजीनियरिंग और उन्नत तकनीक के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं।

ताजा खबरें

WhatsApp