Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ने बापू और शास्त्री जी को दी श्रद्धांजलि

By Goutam

Published on:

 

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन गांधी शास्त्री जयंती
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन की ओर से यूनियन कार्यालय के सभागार में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान यूनियन पदाधिकारियों और सदस्यों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

Advertisement
Advertisement

गांधी जी के विचारों को अपनाने पर जोर

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद ने कहा कि महात्मा गांधी की सादगी और स्वच्छता के विचारों को आज के समय में अपनाना जरूरी है। वहीं लाल बहादुर शास्त्री के किसान प्रेम और देश के प्रति समर्पण से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है।

गांधी जी के विचारों को बताया प्रेरणास्रोत

महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसा के माध्यम से देश की आजादी के आंदोलन को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि गांधी केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचारधारा हैं, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि अहिंसा के बल पर देश को स्वतंत्रता दिलाने का कार्य असाधारण था, जिसे महात्मा गांधी ने नेतृत्व प्रदान करते हुए आगे बढ़ाया।

गांधी और शास्त्री जी की स्मृति में निकली पैदल यात्रा

टाटा मोटर्स के सौजन्य से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की स्मृति में पैदल यात्रा भी आयोजित की गई। यात्रा स्टेडियम से शुरू होकर टेल्को कॉलोनी के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सुमंत मुलगांवकर स्टेडियम में पहुंचकर संपन्न हुई।

पैदल यात्रा में टाटा कमिंस के प्लांट हेड अजीतेश मुंगा, टाटा मोटर्स के जीएम पीके सिन्हा, टाटा मोटर्स अस्पताल के हेड डॉ. संजय लाल श्रीवास्तव, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह समेत अन्य लोग शामिल हुए।

दोनों विभूतियों के जीवन से प्रेरणा लेने की अपील

पैदल यात्रा के दौरान अतिथियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देश के प्रति योगदान पर प्रकाश डाला। लोगों से दोनों महान विभूतियों के आदर्शों और जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेने की अपील की गई।

ताजा खबरें

WhatsApp