Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

खुंटपानी के भोया में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का भव्य समापन, जीएस ब्रदर्स बना चैंपियन

By Goutam

Published on:

 

खुंटपानी भोया फुटबॉल प्रतियोगिता
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। पश्चिमी सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत भोया फुटबॉल मैदान में गांधी जयंती के अवसर पर नव युवक संघ के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रतियोगिता में विभिन्न पंचायतों और गांवों की टीमों ने हिस्सा लिया।

Advertisement
Advertisement

फाइनल में जीएस ब्रदर्स ने मारी बाजी

Dayal Builder
Srinath

फाइनल मुकाबला जीएस ब्रदर्स और रितेश एसपीओ टीम के बीच खेला गया। रोमांचक और संघर्षपूर्ण मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीएस ब्रदर्स ने खिताब अपने नाम किया। उपविजेता का खिताब रितेश एसपीओ टीम को मिला।

Advertisement

प्रतियोगिता के विजेता जीएस ब्रदर्स को 80 हजार रुपये, उपविजेता रितेश एसपीओ टीम को 60 हजार रुपये देकर खरसावां विधायक दशरथ गागराई और समाजसेवी बासंती गागराई ने पुरस्कृत किया।

अन्य विजेताओं को भी किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली चक्रधरपुर टीम को 35 हजार रुपये, जबकि चतुर्थ स्थान पर रही एलपीजी बॉयज टीम को 11 हजार रुपये दिए गए। पंचम और षष्ठम स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को भी 11-11 हजार रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया।

विधायक ने कहा- ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं

समापन समारोह के मुख्य अतिथि विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत खिलाड़ियों को उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने कहा कि फुटबॉल झारखंड की पहचान रहा है और यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। साथ ही उनमें अनुशासन, भाईचारा और खेल भावना विकसित होती है। गांधी जयंती के अवसर पर प्रतियोगिता आयोजित करने के लिए उन्होंने आयोजन समिति की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

बासंती गागराई ने खिलाड़ियों को किया प्रेरित

समाजसेवी बासंती गागराई ने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम है। खेलकूद से शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ नशामुक्त समाज के निर्माण में भी मदद मिलती है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर मेहनत करने और खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।

समापन समारोह में विधायक दशरथ गागराई, समाजसेवी बासंती गागराई, विधायक प्रतिनिधि दुर्गा चरण पाडिया, जीप सदस्य जमुना तियू, रजनी बानरा, बबलू गोडसरा, सतीश पुरती, डिंबू तियू, राहुल गोप, राजेश कर्मा सहित आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp