Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर : पिता निताई तांती के श्राद्धकर्म में छलका विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती का दर्द, नम आंखों से दी अंतिम श्रद्धांजलि, गुमठी बस्ती में भावुक हुआ माहौल…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर  : आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 20 स्थित गुमठी बस्ती में मनसा मंदिर के समीप सोमवार को दिवंगत निताई तांती के श्राद्धकर्म का आयोजन किया गया, इस अवसर पर परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से दिवंगत निताई तांती को श्रद्धांजलि अर्पित की, श्राद्धकर्म के दौरान पूरा माहौल गमगीन रहा.

Advertisement
Advertisement

निताई तांती नेशनल एंटी करप्शन कमिटी ऑफ इंडिया के सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष सह आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व मेयर प्रत्याशी विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती के पिता थे, उनके निधन से परिवार में शोक का माहौल है, विशेष कुमार उर्फ बाबू तांती समेत परिजनों ने पूरे विधि-विधान के साथ श्राद्धकर्म की रस्में पूरी कीं और अपने पारिवारिक एवं सामाजिक दायित्वों का निर्वहन किया.

Dayal Builder
Srinath

निताई तांती का निधन 25 सितंबर 2026 को हुआ था, इसके बाद चार अक्टूबर को दशक्रर्म एवं घाट की रस्म संपन्न हुई, सोमवार को ब्राह्मण भोज एवं कुटुंब भोज का आयोजन किया गया, इस दौरान दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.

Advertisement

श्राद्धकर्म के दौरान निताई तांती को याद कर परिवार के सदस्य भावुक नजर आए, परिजनों ने कहा कि निताई तांती का स्नेह, उनके संस्कार और परिवार के प्रति उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा, उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है.

कार्यक्रम में सूरज तांती, विक्की तांती, तन्नू तांती, मोना तांती समेत परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और शुभचिंतक मौजूद रहे, सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की, परिजनों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत निताई तांती को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले और शोकाकुल परिवार को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान हो.

ताजा खबरें

WhatsApp