Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

कुचाई में 1 नवंबर को होगा कैरम टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 13 हजार रुपये

By Goutam

Published on:

 

कुचाई कैरम टूर्नामेंट
 

जनसंवाद, खरसावां (उमाकांत कर)। सरायकेला-खरसावां जिले के कुचाई प्रखंड में आगामी 1 नवंबर को कैरम टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 13 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 9 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

चार टीमों को मिलेगा नकद पुरस्कार

Dayal Builder
Srinath

आयोजकों के अनुसार, प्रतियोगिता में भाग लेने वाली प्रत्येक टीम के लिए प्रवेश शुल्क 2,100 रुपये निर्धारित किया गया है। बेहतर प्रदर्शन करने वाली चार टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Advertisement

प्रथम पुरस्कार: 13,000 रुपये
द्वितीय पुरस्कार: 9,000 रुपये
तृतीय पुरस्कार: 5,000 रुपये
चतुर्थ पुरस्कार: 3,500 रुपये

चार राउंड में खेला जाएगा टूर्नामेंट

आयोजन से जुड़े नियमों के अनुसार, प्रतियोगिता चार राउंड में खेली जाएगी। खिलाड़ियों को निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा। प्रतियोगिता के माध्यम से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

स्थानीय खिलाड़ियों को मंच देना उद्देश्य

प्रतियोगिता के संस्थापक मुकेश कुमार ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और युवाओं में कैरम के प्रति रुचि बढ़ाना है। इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं में अनुशासन, आपसी सहयोग और खेल भावना को बढ़ावा मिलता है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे आने का अवसर मिलता है।

ताजा खबरें

WhatsApp