Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आरआईटी : कोल्हान की माटी में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, आजाद मैदान के विकास का संकल्प : पुरेन्द्र नारायण सिंह…

By Balram Panda

Updated on:

 

 

आदित्यपुर : कोल्हान की धरती खेल प्रतिभाओं से समृद्ध है और जरूरत है इन प्रतिभाओं को बेहतर मैदान और उचित मंच देने की, इसी सोच के साथ आदित्यपुर-2 के रोड नंबर 18 स्थित आजाद मैदान में आदिवासी कल्याण समिति कुलुप्तंगा की ओर से आयोजित दो दिवसीय वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों का जोश और खेल प्रेमियों का उत्साह देखते ही बना.

Advertisement
Advertisement

प्रतियोगिता में 32 चुनिंदा टीमों ने हिस्सा लिया, मैदान में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने पहुंचे आदित्यपुर नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेन्द्र नारायण सिंह ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कोल्हान की माटी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, यहां के युवा अपनी मेहनत और हुनर के दम पर राज्य ही नहीं, देश स्तर पर पहचान बनाने की क्षमता रखते हैं.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि ऐसे स्थानीय खेल आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं और खेल के प्रति नई पीढ़ी में उत्साह पैदा करते हैं, उन्होंने आजाद मैदान के सर्वांगीण विकास और इसे बेहतर खेल सुविधाओं से लैस करने के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही.

टूर्नामेंट में विजेता टीम को 70 हजार रुपये और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों को 25-25 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, इसके अलावा मैन ऑफ द मैच, सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी और सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर को भी व्यक्तिगत पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा.

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद वेदना गोप, संगीता सामड, बैजंती बारी, पूर्व पार्षद नायकी हेम्ब्रम, प्रदीप मुखी और सिमरन मेहरा समेत आयोजन समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे.

ताजा खबरें

WhatsApp