Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आसंगी में किशोर स्पोर्टिंग क्लब के फुटबॉल टूर्नामेंट में 24 टीमों का महामुकाबला, कान्हा स्पोर्टिंग क्लब ने मारी बाजी, विजेता को 40 हजार रुपये और ट्रॉफी से किया गया सम्मानित…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आरआईटी / Balram Panda : युवाओं में खेल प्रतिभा को निखारने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने और ग्रामीण क्षेत्र में फुटबॉल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आसंगी में किशोर स्पोर्टिंग क्लब की ओर से एकदिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता में कुल 24 टीमों ने हिस्सा लिया, मैदान पर खिलाड़ियों ने अपने शानदार खेल, दमदार प्रदर्शन और जीत के जुनून से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

प्रतियोगिता में कान्हा स्पोर्टिंग क्लब, असंगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, विजेता टीम को 40 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, वहीं, पोगो स्पोर्टिंग की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त कर 30 हजार रुपये और ट्रॉफी अपने नाम की, डेंजर जोन की टीम तीसरे स्थान पर रही, जिसे 15 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई, जबकि लखन साईं की टीम ने चौथा स्थान हासिल करते हुए 15 हजार रुपये और ट्रॉफी प्राप्त की.

Advertisement

कार्यक्रम में वार्ड 25 के पार्षद प्रतिनिधि शिवनाथ प्रधान सहित परमेश्वर प्रधान, पिथोबास प्रधान, बिरांची महतो, माखनलाल, सपन प्रधान, अनिल प्रधान, प्रदीप प्रधान, जगन्नाथ बेहरा और दिनेश प्रधान समेत अन्य अतिथि उपस्थित रहे, अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना की सीख देता है, ऐसे आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं.

टूर्नामेंट को सफल बनाने में करण गोप, चित्रसेन प्रधान, पवन प्रधान, नितेश प्रधान, करण सरदार, विष्णु सरदार, कांग्रेस सरदार, शुरू हसदा, सुरेश टुडू, राहुल टुडू, समीर माझी, संजू माझी और सुमंत प्रधान समेत अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

किशोर स्पोर्टिंग क्लब का यह आयोजन ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा जगाने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ.

ताजा खबरें

WhatsApp