Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर में सार्वजनिक काली पूजा का भव्य शंखनाद, भूमि पूजन के साथ आयोजन की तैयारी तेज, नारी सशक्तीकरण और छठ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम से सामाजिक एकता का संदेश…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर-2 स्थित वीर कुंवर सिंह मैदान, रोड नंबर 7/8 में श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति, विद्यार्थी संघ की ओर से काली पूजा आयोजन को लेकर भूमि पूजन संपन्न हुआ, धार्मिक अनुष्ठान के साथ ही समिति ने भव्य पूजा आयोजन, सामाजिक एकता, नारी सशक्तीकरण और सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने का संकल्प लिया, इस दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के सदस्य गणेश चौधरी समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.

Advertisement
Advertisement

Dayal Builder
Srinath

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह को समिति का संरक्षक बनाया गया, उपस्थित अतिथियों ने धार्मिक आयोजनों को सामाजिक समरसता का माध्यम बताते हुए आयोजन को सफल बनाने में सामूहिक भागीदारी की आवश्यकता पर जोर दिया, समिति ने महिलाओं की सहभागिता बढ़ाने और समाज में समानता का संदेश प्रसारित करने की प्रतिबद्धता भी जताई.

Advertisement

भूमि पूजन कार्यक्रम में भुवलू सोरेन, विक्की प्रधान, अर्चना सिंह, नीतू शर्मा, अभय झा, सुमित्रा पांडा, सतीश शर्मा और दिवाकर झा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

समिति के अध्यक्ष अश्विनी उर्फ गोलू, कार्यकारी अध्यक्ष देवांशु झा, उपाध्यक्ष कार्तिक कुमार, मिलन श्रीवास्तव, शशि खा उर्फ बंटी, कृष्णा झा, सूरिया झा और अभिलाष सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं, समिति के अनुसार, काली पूजा के बाद छठ महापर्व के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा, इसके माध्यम से स्थानीय लोककला, पारंपरिक संस्कृति और सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने की योजना है.

गौरतलब है कि श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति, विद्यार्थी संघ की स्थापना वर्ष 1973 में हुई थी, समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से आयोजन में भागीदारी निभाने की अपील की है.

ताजा खबरें

WhatsApp