Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

छठ महापर्व पर सौरभ विष्णु फाउंडेशन की बड़ी पहल, 5 से बढ़ाकर 30 क्विंटल किया लौकी वितरण का लक्ष्य, 12 नवंबर को 7 स्थानों पर होगा निशुल्क वितरण

By Goutam

Published on:

 

सौरभ विष्णु फाउंडेशन लौकी वितरण
 

जनसंवाद, जमशेदपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ पर छठ व्रतियों की सुविधा के लिए सौरभ विष्णु फाउंडेशन इस वर्ष 30 क्विंटल लौकी का निःशुल्क वितरण करेगा। पिछले वर्ष जहां 5 क्विंटल लौकी वितरित की गई थी, वहीं इस बार लक्ष्य बढ़ाकर 30 क्विंटल कर दिया गया है। यानी इस वर्ष वितरण का लक्ष्य पिछले साल की तुलना में छह गुना है।

Advertisement
Advertisement

मानगो स्थित राजस्थान भवन में जन विकास मंच के अध्यक्ष सौरभ विष्णु के नेतृत्व में फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 12 नवंबर 2026 को जमशेदपुर के सात स्थानों पर छठ व्रतियों के बीच निःशुल्क लौकी का वितरण किया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

जमशेदपुर के सात स्थानों पर होगा वितरण

Advertisement

सौरभ विष्णु ने बताया कि पिछले वर्ष छठ पूजा के अवसर पर ही फाउंडेशन की स्थापना की गई थी। स्थापना के दौरान मानगो में छठ व्रतियों के बीच 5 क्विंटल लौकी का निःशुल्क वितरण किया गया था।

उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग, विश्वास और स्नेह को देखते हुए इस वर्ष सेवा का दायरा बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। इसी के तहत 5 क्विंटल से बढ़ाकर 30 क्विंटल लौकी वितरण का लक्ष्य रखा गया है। इस बार कदमा में दो स्थानों, सोनारी में एक, साकची में एक और मानगो में तीन स्थानों पर लौकी का वितरण किया जाएगा।

हर साल सेवा का विस्तार करने का संकल्प

सौरभ विष्णु ने कहा कि छठ महापर्व केवल आस्था का पर्व नहीं, बल्कि पवित्रता, समर्पण और सेवा का भी प्रतीक है। छठी मईया की कृपा और फाउंडेशन के सभी सदस्यों के सहयोग से इस वर्ष का कार्यक्रम सफल रहा तो अगले वर्ष इससे भी बड़े स्तर पर सेवा का आयोजन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का संकल्प हर साल इस सेवा का विस्तार करना है, ताकि अधिक से अधिक छठ व्रतियों को सहयोग मिल सके।

बैठक में ये लोग रहे मौजूद

बैठक में संजीव कुमार गुना, सुमन शर्मा, आशीष गुप्ता, नीलकमल शेखर, अनिल सिंह, अजय कुमार सिंह, विभूति जेना, विवेक जी, मुकेश, के. गिरी, दशरथ चौबे, भगवान मिश्रा, राम अवधेश चौबे, कुंती भारती, पंकज तिवारी, किशोर, चंदना बनर्जी और शशि भूषण सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp