जनसंवाद, जमशेदपुर। छोटा गोविंदपुर स्थित जेवियर पब्लिक स्कूल में 6 नवंबर 2026, शुक्रवार को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और विज्ञान से जुड़े आकर्षक एवं ज्ञानवर्धक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और कल्पनाशीलता का परिचय दिया।
20 मॉडलों के जरिए दिखाई वैज्ञानिक सोच
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने कुल 20 मॉडल प्रस्तुत किए। इनमें इलेक्ट्रिक हाईवे, पिनहोल कैमरा, ऑटोमेटिक फायर अलार्म, डिजास्टर अलर्ट, स्मार्ट सिटी, वाटर साइकिल, एआई स्मार्ट फार्मिंग सिस्टम, टेलीस्कोप, हाइड्रोलिक पावर प्लांट एंड मैग्नेटिक एलिवेशन ट्रेन, वाटर डिस्पेंसर एंड होम सिक्योरिटी, वाटर फिल्ट्रेशन सिस्टम और स्मार्ट एग्रीकल्चर जैसे मॉडल शामिल थे।
विद्यार्थियों ने केवल मॉडल तैयार ही नहीं किए, बल्कि उनके कार्य करने के सिद्धांतों को भी पूरे आत्मविश्वास के साथ समझाया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से बच्चों ने दैनिक जीवन में विज्ञान की उपयोगिता और अपनी प्रगतिशील सोच को प्रदर्शित किया।
स्मार्ट सिटी मॉडल को मिला प्रथम पुरस्कार
निर्णायक मंडल ने सभी मॉडलों का निरीक्षण करने के बाद विजेताओं की घोषणा की।
प्रथम पुरस्कार: स्मार्ट सिटी मॉडल बनाने वाले आदित्य कुमार, पवन कुमार विश्वास, अंजन कुमार रजक, रवि दंडपत और संचिता नारायण देव।
द्वितीय पुरस्कार: वाटर फिल्ट्रेशन मॉडल बनाने वाले शुभम कुमार, राजवीर प्रसाद, अनिल मांझी और हर्ष राज।
तृतीय पुरस्कार: डिजास्टर अलर्ट मॉडल बनाने वाले अंशु कुमार, साहिल कुमार सिंह, चिरंजीवी यादव, अंकित कुमार और हिमांशु कुमार।
इसके अतिरिक्त यू टर्न माउंटेन रोड सेफ्टी मॉडल बनाने वाले कुमार अभय, साहिल कुमार सिंह, नीरज कुमार उपाध्याय, अंशु कुमार सिंह और वैभव वर्मा तथा सेफ्टी मेजर्स मॉडल बनाने वाली सुहानी कुमारी, आराध्या सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, कीर्ति भारद्वाज और हिमांशु कुमार को अचीवमेंट पुरस्कार प्रदान किया गया।
ग्रुप डायरेक्टर ने किया प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन
इस अवसर पर विद्यालय के ग्रुप डायरेक्टर राज आर्यन ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने अपने संबोधन के माध्यम से विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया।
कार्यक्रम में गोविंदपुर ब्रांच की डायरेक्टर रूपा महतो, समिति सदस्य मनोज दास, मीना गुप्ता सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे। इस प्रकार विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हर्षोल्लास के माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

















