Advertisement

[smartslider3 slider="10"]

 

आदित्यपुर : जिस दोस्त पर था भरोसा, उसी ने थमा दी मौत! सिगरेट के मामूली विवाद में सोनू का कत्ल, चार दिन बाद पुलिस ने हत्यारोपी विशाल को दबोचा; पिस्तौल बरामद…

By Balram Panda

Published on:

 

 

आदित्यपुर / Balram Panda: आदित्यपुर में दोस्ती के रिश्ते का खौफनाक अंत हुआ, सिगरेट मांगने जैसे मामूली विवाद में एक दोस्त ने ही दूसरे दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी, सतवाहिनी-जमालपुर के सोनू कुमार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य आरोपी विशाल कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त पिस्तौल और उसका मोबाइल फोन भी बरामद किया है.

Advertisement
Advertisement

घटना 9 नवंबर की शाम करीब 7:15 बजे की है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के सतवाहिनी-जमालपुर में विशाल कुमार सिंह ने कथित तौर पर सोनू कुमार को गोली मार दी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी, वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया था, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर लगातार छापेमारी की जा रही थी.

Dayal Builder
Srinath

Advertisement

आखिरकार 13 नवंबर को मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने सापड़ा पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद आरोपी डिमना चौक से बस पकड़कर बिहार के शेरघाटी भाग गया था, वहां कुछ समय बिताने के बाद वापस लौटने के दौरान उसे दबोच लिया गया.

पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक सोनू और आरोपी विशाल के बीच अच्छी दोस्ती थी। दोनों के परिवार भी एक-दूसरे से परिचित थे, लेकिन सिगरेट मांगने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद इतना बढ़ा कि दोस्ती का रिश्ता खूनी अंजाम तक पहुंच गया.

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज ने बताया कि घटना के बाद पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, मानवीय और तकनीकी सूचनाओं के आधार पर पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया, उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है, पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.

इस पूरी कार्रवाई में एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज, आदित्यपुर थाना प्रभारी अंजनी कुमार समेत पुलिस टीम के पदाधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

ताजा खबरें

WhatsApp