Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

खरसावां शहीद पार्क में शहीदों को नमन कर कांग्रेसियों ने किया भारत जोड़ो जात्रा का हुआ आरंभ

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): पूरे देश में चल रहे भारत जोड़ो यात्रा को लेकर खरसावां प्रखंड में कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार के नेतृत्व में खरसावां शहीद पार्क में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया गया। जो‌‌ देहरीडीह, आनंदडीह जोजोड़ीह पदमपुर होते हुए खरसावां प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement

भारत जोड़ो पथ यात्रा पूरा खरसावां विधानसभा में चलाया जाएगा। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष श्री कुंभकार ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश में कमरतोड़ महंगाई कर दी है बेरोजगारी भ्रष्टाचार बेतहाशा बढ़ गए हैं। केंद्र सरकार की देश विरोधी नीतियों को देखते हुए राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत यात्रा पूरे देश में चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि खरसावां विधानसभा के सभी पंचायत गांव के लोगों को भारत जोड़ो जात्रा से जोड़ा जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर प्रदेश सचिव प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि आजादी के बाद देश में गंगा जमुनी सभ्यता को कांग्रेस ने वर्षों तक बनाए रखा केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार आने के बाद से नफरत का वातावरण फैलने लगा है। जिसके कारण देश की अखंडता खतरे में पड़ने लगी है। झूठा सपना दिखाकर केंद्र में सत्तासीन हुई सरकार ने अपना वादा तक नहीं निभाया।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष छोटराय किस्कू, विधानसभा प्रभारी विशु हेम्ब्रम, खरसावां प्रखंड प्रभारी प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश मुदेईया, प्रखंड अध्यक्ष कोंदो कुंभकार, सकारी दोंगों, कृष्णा सोय, सुदाम बोदरा, शंकर लोवादि, बलभद्र महतो, वीरेंद्र कुमार, सौरभ तांती, कन्यालाल कुमार, अजीत कंडेयांग आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp