---Advertisement---

[smartslider3 slider="9"]

[smartslider3 slider="8"]

 

कुचाई प्रखंड मुख्यालय में जागरूकता सह‌ सशक्तिकरण शिविर का आयोजन, कई परिसंपत्तियों का किया गया वितरण

By Goutam

Published on:

NSU

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई प्रखंड मुख्यालय के सभागार भवन में विधिक जागरूकता सह सशक्तिकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उदघाटन अनुमडल न्यायाधीश दण्डाधिकारी सुशील कुमार पिगुवा, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुजाता कुजूर ने दीप प्रज्जलीप कर किया।

मौके पर श्री पिगुवा ने कहा कि महिलाए आगे बढ़ रही है. हमारे भारतवर्ष में चाहेगे महिलाए आगे बढ़े। महिलाए हर क्षेत्र में कार्य करे किसी भी क्षेत्र में डरने की जरूरत नही है। निर्भीक होकर महिलाए कार्य करे, हम कानून के तहत सहयोग करेगे। वहीं श्रीमति कुजूर ने सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओ का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही लाभूकों के बीच परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

इस दौरान तीन लाभूकों में मुख्यमंत्री राज्य वृद्वावस्था पेशन योजना, दो लाभूकों को पीएम आवास पूर्ण प्रमाण पत्र, आठ लाभूक में मेडिक्लल वैक्सीन किट बॉक्स, चार लाभूक में ग्रीन राशन कार्ड, दस किसानो में बीज, 6 लाभूको को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्वि योजना का स्वीकृति पत्र, 10 लाभू में केसीसी, 3 लाभूक में मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, 2 लाभूक में मृख्यमंत्री मातृ वंदना योजना, 3 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई सहित कुल 72 लाभूकों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुचाया गया।

इस दौरान मुख्य रूप से अनुमंडलीय न्यायीक दंडाधिकारी सुशील कुमार पिगुवा, बीडीओ सुजाता कुजूर, जिप जींगी हेम्ब्रम, एएसआई विमल कुमार प्रसाद, मुखिया सरस्वती मिंज, मुखिया रेखामुनी उरावं, बीटीएम राजेश कुमार, बीएओ हरिलाल राम, सुरेश कुमार कोड़ा, सुबोध टुडू, पीएसवी सदस्य मुकेश कुमार साहु, शुरूमनी सोय आदि उपस्थित थे।

Sona Devi

---Advertisement--- 

 

Related Post