Advertisement

चंद्र मौलेश्वर महादेव कचहरी बाबा मंदिर में धूमधाम के साथ अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन, 01 जनवरी को महाभोग का वितरण

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: साकची पुराना कोर्ट स्थित चंद्र मौलेश्वर महादेव  कचहरी बाबा मंदिर में हर वर्ष की भाति इस वर्ष भी बाबा का स्थापना दिवस महोत्सव कार्यक्रम 31 दिसम्बर को धूमधाम के साथ शुभारंभ किया गया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष श्रीराम दूबे नें कहा कि मंदिर में इस वर्ष अखंड रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया है।

Advertisement
Advertisement

उक्त कार्यक्रम शनिवार को शुबह  साढ़े दस बजे से शुरु किया गया। कार्यक्रम को लेकर मंदिर को आकर्षक विद्युत साज सज्जा से सजाया गया है। अखंड रामायण पाठ की पूर्णाहुति रविवार को होगा और समापन के दिन दोपहर दो बजे से महाभोग का वितरण किया जायगा।

Dayal Builder
Srinath

अध्यक्ष श्रीराम दूबे नें रामायण पाठ के पूर्णाहुति के दिन 01 जनवरी रविवार को महाप्रसाद वितरण कार्यक्रम में भोग ग्रहण करने के लिए भक्त ब्रिंद एवं समस्त श्रद्धालुओं को ससम्मान आमंत्रित किया है।

Advertisement

मौके पर श्रीराम दूबे के साथ नवीन कुमार, आचार्य मृत्युनंजय, राजन प्रसाद, उमेश कुमार, राजेश कुमार, संजय दवेदी, संजीव कुमार झा, मनोज कुमार आदि भक्तगण मौजूद रहे।

ताजा खबरें

WhatsApp