Advertisement

उपायुक्त ने साप्ताहिक जनता दरबार में सुनी लोगों की समस्याएं, 15 आवेदन आये

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: उपायुक्त विजया जाधव ने साप्ताहिक जनता दरबार में लोगों की समस्याएं सुनी। 15 लोगों ने जनता दरबार में उपायुक्त के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। उपायुक्त ने समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारियों को जांचोपरांत न्याय संगत कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

Advertisement
Advertisement

जनता दरबार में मुख्य रूप से पारिवारिक विवाद, अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के संबंध में, जीविकोपार्जन के लिए रोजगार उपलब्ध कराने, खतियानी जमीन हड़पने के संबंध में, रोजगार, मनरेगा, भूमि म्यूटेशन, पेंशन, भूमि अधिग्रहण, आवास, राशन आदि समस्याओं से संबंधित भी आवेदन आए।

Dayal Builder
Srinath

पेंशन व राशन जैसे आवेदनों का ऑन स्पॉट समाधान किया गया वहीं भूमि व राजस्व सम्बन्धी आवेदनों को जांचोपरांत आवश्यक कार्रवाई हेतु सम्बंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp