Advertisement

नालंदा में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर सह कीटनाशक मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम आयोजित, सांसद ने किया मच्छरदानी का वितरण

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/नालंदा (रिपोर्ट- विकास कुमार): इस्लामपुर प्रखंड के पचलोबा पंचायत के चौरमा गांव में सोशियो इकोनामिक रिसर्च इंस्टिट्यूट संस्था के तत्वाधान में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर शाह कीटनाशक मच्छरदानी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका उदघाटन नालंदा के सांसद कौशलेंद्र कुमार ने फीता काटकर किया।

Advertisement
Advertisement

सांसद ने बताया कि इस संस्था का बिहार में पहली बार इस तरह का शिविर लगाया गया है। जिसमें लगभग 2000 बीपीएल परिवारों को कीटनाशक मछरदानी वितरित किया जाएगा। साथ ही साथ है स्वास्थ्य शिविर लगाकर उनकी रोगों की पहचान जांच और इलाज किया जाएगा। दवा भी निशुल्क दिया जाएगा। बहुत कीटनाशक मछरदानी भारत सरकार निर्मित और स्वास्थ्य मंत्रालय एवं डब्ल्यूएचओ द्वारा स्वीकृत है। इसमें मच्छर काटने से ही मच्छर मर जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि जिस तरह से हमारी हमारी प्रकृति असंतुलित हो गई है अनेकों अनेक बीमारियां पांव पसार ही है आम जनों को जागरूक करके इसका बचाव करना है। इसी के उद्देश्य पहली बार इस तरह का आयोजन किया गया है। आने वाले दिनों में इस तरह का आयोजन और किया जाएगा एवं लोगों को इसका लाभ दिया जाएगा। आगत अतिथियों का स्वागत पशुओं का पंचायत के मुखिया पवन कुशवाहा एवं आत्मा पंचायत के मुखिया धनंजय कुशवाहा ने किया। सभी लोगों ने संस्था के पदाधिकारी मुकेश कुमार, शुभम सिंह, ई राजेश कुमार के प्रति आभार प्रकट किया।

Advertisement

इस अवसर पर इस्लामपुर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि संजय साहू, डॉ शशिकांत कुमार टोनी, संटू कुमार, मुनचुन कुमार, उदय पटेल, नीतीश पटेल अभी दर्जनों लोग उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp