Advertisement

जोड़ा के ईस्ट जोड़ा दुर्गा पुजा मैदान मे बुक फेयर का आयोजन, ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेश लाल ने किया उद्घाटन

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा): जोड़ा शहर के ईस्ट जोड़ा के दुर्गा पुजा मैदान मे बुक फेयर का आयोजन  किया गया है। कार्यक्रम का उद्घाटन ओडिशा के राज्यपाल प्रोफेसर गणेश लाल के द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के विषिष्ट अतिथि पद्दश्री तुलसी मुंडा, जोड़ा नगरपालिका अध्यक्ष जगदीश साहू, वैली सिटी बुक फेयर के संयोजक तारणी प्रसाद मोहंती उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम का आरंभ माँ तारणी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर आरंभ किया गया। तत्पश्चात बच्चों के द्वारा बंदे उत्कल जजनी गीत गाकर पुष्प गुच्छा देकर अतिथियों का स्वागत किया गया। मौके पर राज्यपाल ने अपने भाषण के माध्यम से किताबो की महत्व के संबंध में विचार दिए।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ उदाहरण देते हुए कहा कि माताएं सबसे बड़ी शक्ति होती है। कार्यक्रम के दौरान डाँ. आभा द्वारा पद्दश्री तुलसी मुंडा पर लिखी गई पुस्तक “पद्दश्री तुलसी मुंडा स्मृति का विमोचन राज्यपाल के हाथो कराया गया।

Advertisement

इस कार्यक्रम मे बमेबारी थाना क्षेत्र के निवासी पुरनो चंद्र दास के 12वर्षीय दिब्यांग पुत्र एक विल चैयर प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत मे जोड़ा शहर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर जाकर राजपाल दर्शन कर सेरेंडा स्थित पद्दश्री तुलसी मुंडा द्वारा संचालित आश्रम दौरा किया। दोपहर 3:50 बजे के लगभग मे पुरी के लिए रवाना हुए। बुक फेयर कार्यक्रम 32 स्टाल लगाए गए है। बुक फेयर 6 जनवरी से 10 जनवरी तक आयोजित किये जायेंगे।

ताजा खबरें

WhatsApp