Advertisement

अधिवक्ताओं के कल्याणनार्थ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल सराहनीय: सुधीर कुमार पप्पू

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर के वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने जानकारी देते हुए कहा कि रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ राज्य के अधिवक्ताओं की मुख्यमंत्री अधिवक्ता संवाद के तहत कई अहम फैसले लिए गए। जिसमें अधिवक्ताओं के हित में मुख्यमंत्री ने कई घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं को सपरिवार स्वास्थ्य बीमा तथा दुर्घटना बीमा का लाभ राज्य सरकार देगी।

Advertisement
Advertisement

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने सेवानिवृत्त अधिवक्ताओं को झारखंड में अधिवक्ताओं को मिलने वाली पेंशन राशि में राज्य सरकार करीब आधा राशि कल्याण कोष में जमा करेगी। हर जिले में सुसज्जित और आधुनिक बार कंपलेक्स बनाए जाएंगे। अन्य राज्यों के आकलन के बाद एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट पर फैसला लिया जाएगा। नोटरी अधिवक्ताओं के चयन के लिए जल्द विज्ञापन जारी किया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के साथ संतोषजनक संवाद हुआ उनका पहल सराहनीय रहा।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp