Advertisement

छोटगोविंदपुर में वीर शिवाजी पार्क के चारदीवारी कार्य का शिलान्यास संपन्न

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित आदर्श विद्या निकेतन स्कूल के बगल में स्थित वीर शिवाजी पार्क की चारदीवारी के निर्माण का शिलान्यास कार्यक्रम ज़िला परिषद अध्यक्षा बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, जिला परिषद सदस्य डॉ परितोष सिंह के करकमलों से संपन्न हुआ।

Advertisement
Advertisement

ज्ञात हो के जिला परिषद डॉ परितोष सिंह के द्वारा निर्वाचन के बाद अपने पहले जिला परिषद निधि से वीर शिवाजी पार्क मैदान की चारदीवारी का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला परिषद सदस्य ने कहा कि वीर शिवाजी पार्क गोविंदपुर के हृदय स्थल में है। वर्तमान में पार्क चारों तरफ से लोगों के द्वारा अतिक्रमित किया जा रहा है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि आज की स्थिति में गोविंदपुर में पार्क की बहुत कमी है। इसी को देखते हुए स्थानीय लोगों के आग्रह पर हमने इस पार्क को बचाने का संकल्प लिया और इसके चारदीवारी निर्माण की अनुशंसा की। डॉ परितोष ने आसपास के सभी निवासियों से आग्रह किया है कि आप पार्क में चारदीवारी निर्माण में अपना सहयोग दें एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य कराए।

Advertisement

इस अवसर पर पूर्वी छोटा गोविंदपुर की मुखिया रखी सिंह सरदार, पश्चिम छोटा गोविंदपुर के मुखिया सोनका सरदार,पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा,  वार्ड सदस्य ज्ञान पांडे, नितेश कुमार, अमृता देवी, मनोज यादव, अजीत सिंह, दीपू कुमार, प्रशांत चौधरी, विजय कुमार, नागेश्वर सिंह, अनिल कुमार, अशोक मुखिया, वीरेंद्र यादव, चेतन सिह, प्रकाश सिंह, अमित सिंह, आकाश कुमार, आशुतोष सिंह सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित थे।

 

ताजा खबरें

WhatsApp