Advertisement

एडीएम ने जमुई नगर परिषद के नव निर्वाचित प्रतिनिधियों को दिलाई शपथ, डीटीओ ने सिकंदरा नगर पंचायत के नव निर्वाचित वार्ड पार्षदों को दिलाया शपथ

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमुई (रिपोर्ट- नंदलाला सिंह): जमुई में नगर निकाय का चुनाव परिणाम आने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शुक्रवार को नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई गई।

Advertisement
Advertisement

अपर समाहर्त्ता सत्येंद्र कुमार मिश्र ने जहां जमुई नगर परिषद के वार्ड पार्षदों को शपथ दिलाई वहीं डीटीओ मो. इरफान आलम ने सिकंदरा नगर पंचायत के काउंसेलरों को ओथ दिलाने की जिम्मेवारी निभाई। जमुई और सिकंदरा में शपथ ग्रहण समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।

Dayal Builder
Srinath

अपर समाहर्त्ता सत्येंद्र कुमार मिश्र ने समाहरणालय के संवाद कक्ष में जमुई नगर परिषद के मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद और पार्षदों को शपथ ग्रहण कराया वहीं डीटीओ मो. इरफान आलम ने सिकंदरा स्थित अधिसूचित भवन में सिकंदरा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद , उप मुख्य पार्षद और पार्षदों का शपथ दिलाई।

Advertisement

सर्वविदित है कि पहली बार मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षद के पद को लेकर भी सीधा मतदान हुआ। इस स्थिति में क्षेत्र के लोगों को नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों से काफी उम्मीद है कि शपथ ग्रहण होने के बाद क्षेत्र का तेजी से समुचित विकास होगा।

ताजा खबरें

WhatsApp