Advertisement

जोड़ा प्रखंड के पांडलूपोसी ग्राम में हाथी के हमले में एक ग्रामीण की मौत, लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/बड़बिल (रिपोर्ट-संजय सिन्हा): जोड़ा प्रखंड के गुवाली पंचायत अधीन पांडलूपोसी ग्राम के क्षेत्र के  लगभग 48 वर्षीय व्यक्ति की जंगली हाथी द्वारा अचानक हमला किए जाने के कारण मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की लापरवाही बताते हुए आक्रोश जाहिर किया।

Advertisement
Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार पांडलूपोसी ग्राम के रहने वाले भीम सेन नायक नामक व्यक्ति प्रतिदिन की भाँति बीते बुद्धवार संध्या समय डयूटी होते घर से निकला। जंगल के बीच रास्ते से जाने के क्रम मे अचानक हाथी आ गया। हाथी द्वारा हमले के कारण घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक श्रीमटेलिक प्लांट मे कार्यरत था। मृतक का कार्य क्षेत्र प्लांट के पानी पम्म क्षेत्र था।

Dayal Builder
Srinath

विदित हो कि कुछ महिने पू्र्व गुवाली पंचायत के केंदुडीह मे प्रातःकाल शौच हेतु निकली एक महिला की मौत हाथी के हमले से हुई थी। वन विभाग ग्रामीण क्षेत्रों से हाथी को भगाने मे असफल हो रहा है। बड़बिल एवं जोडा क्षेत्रो अंतगर्त बराबर हाथी द्वारा घरो को तोड़े जाने, फसल नष्ट किए जाने एवं जानलेवा हमले की सूचना मिलते रहती है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp