Advertisement

गोपाल मैदान में गणतंत्र दिवस परेड के तीसरे दिन का हुआ पूर्वाभ्यास, 24 जनवरी को होगा परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल, DC एवं SSP करेंगे निरीक्षण

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: गणतंत्र दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले जिला स्तरीय मुख्य समारोह को लेकर परेड पूर्वाभ्यास के तीसरे दिन गोपाल मैदान में सभी 7 टुकड़ियों ने पूर्वाभ्यास किया। पूर्वाभ्यास में अर्द्ध सैनिक एवं पुलिस बल की टुकड़ियों में 1 टुकड़ी जैप-6, 2 टुकड़ी जिला पुलिस बल, 1 टुकड़ी होम गार्ड, 1 टुकड़ी सहायक पुलिस तथा 1-1 टुकड़ी बालक/ बालिका एनसीसी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

बैंड पार्टी के रूप में संत मेरी स्कूल की टीम शामिल हुई। सार्जेंट मेजर रंजीत कुमार के निर्देशन में परेड पूर्वाभ्यास किया जा रहा है। 24 जनवरी को परेड का फुल ड्रेस रिहर्सल गोपाल मैदान में किया जाएगा जिसका निरीक्षण उपायुक्त विजया जाधव एवं वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp