Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

इंटर परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ध्यान दें…:विशेषज्ञ शिक्षकों से दूरभाष के माध्यम से ले सकते हैं टेली परामर्श, 25 जनवरी तक “हेलो टीचर” कार्यक्रम

By Goutam

Published on:

 

 

सोशल संवाद/नालंदा (रिपोर्ट- विकास कुमार): वार्षिक इंटरमीडिएट परीक्षा 2023 का आयोजन 1 फरवरी से हो रहा है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को विभिन्न विषयों के संबंध में दूरभाष के माध्यम से आवश्यक परामर्श देने के लिए सूचना भवन में “हेलो टीचर” कार्यक्रम के तहत 25 जनवरी तक दो पालियों में अलग-अलग विषयों के विशेषज्ञ शिक्षक उपस्थित रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

प्रथम पाली में पूर्वाह्न 10:30 बजे से अपराह्न 1:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली में अपराह्न 2:00 बजे से अपराह्न 5:00 बजे तक अलग-अलग विषयों के शिक्षक टेली परामर्श हेतु उपलब्ध रहेंगे। 24 जनवरी को प्रथम पाली में  जन्तु शास्त्र के विशेषज्ञ शिक्षक के रूप में अमरेश कुमार एवं मिथलेश कुमार  द्वारा 22 तथा द्वितीय पाली में राजनिति शास्त्र के विशेषज्ञ के रूप में डॉo इन्द्रजीत सुमन एवं  मृगेन्द्र द्वारा 09 छात्र/छात्राओं को  परामर्श दिया गया।

Dayal Builder
Srinath

25 जनवरी को प्रथम  पाली में अर्थशास्त्र के विशेषज्ञ शिक्षक के रूप में मंजू कुमारी  एवं अमरेंद्र कुमार  उपलब्ध रहेंगे।  निर्धारित अवधि में कोई भी छात्र  दूरभाष संख्या 06112-235263 पर संपर्क कर संबंधित विषय के विशेषज्ञ शिक्षकों से टेली परामर्श प्राप्त कर सकते हैं।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp