Advertisement

न्यू केबल टाउन सेंट्रल पार्क में आयोजित तीन दिवसीय राजू झा एवं देवेश सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: न्यू केबल टाउन सेंट्रल पार्क में तीन दिवसीय राजू झा एवं देवेश सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन संपन्न हुआl जिसमें कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया और सभी ने अपनी क्षमता अनुसार प्रदर्शन करके अच्छा खेल का प्रदर्शन कियाl

Advertisement
Advertisement

इस टूर्नामेंट के फाइनल मैच शीशम बॉयज क्लब और कंचन नगर के बीच खेला गया, जिसमें कंचन नगर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करके 44 रन का स्कोर 8 ओवर में खड़ा कियाl इस स्कोर का पीछा करते हुए शीशम बॉयज क्लब की टीम ने 5 विकेट से या मैच को जीत कर  केबल प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम कर लियाl  फाइनल के मैन ऑफ द मैच प्रवीण अथवा ओवरऑल मैन ऑफ द सीरीज अमन ओझा को दिया गयाl

Dayal Builder
Srinath

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाडंगी, भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार,  समाजसेवी शिव शंकर सिंह एवं ब्रह्मर्षि विकास मंच के अनिल ठाकुर उपस्थित थेl मंच का संचालन विपिन झा के द्वारा किया गयाl

Advertisement

कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से गौरव, चिंटू, सोनू, सुमित, रोहन, अभिषेक, आदित्य तिवारी, अमन, बिट्टू, देवासी झा, विवेक ने अहम योगदान दियाl ..

ताजा खबरें

WhatsApp