Advertisement

केंद्रीय बजट 2023-24 पर टाटा स्टील के सीईओ और एमडी ने दी प्रतिक्रिया, कहा- बजट में सभी के लिए कुछ न कुछ

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: केंद्रीय बजट 2023-24 पर टाटा स्टील के सीईओ और एमडी टीवी नरेन्द्रन ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुआ कहा कि वित्त मंत्री ने एक बेहतरीन बजट पेश किया है जो बुनियादी संरचना के निर्माण के लिए पूंजीगत व्यय को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करता है, लेकिन वित्तीय अनुशासन पर कोई समझौता नहीं करता है, जो बढ़ती ब्याज दरों के युग में बहुत ही आवश्यक है।

Advertisement
Advertisement

वित्त मंत्री ने कृषि क्षेत्र और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए कई कदम उठाए हैं। स्वास्थ्य संबंधी व्यय पर ध्यान, अनियोजित चिकित्सा व्यय के बारे में समाज के वंचित वर्गों की चिंताओं को भी दूर करता है। रेलवे में महत्वपूर्ण निवेश के साथ-साथ तटीय नौवहन पर प्रस्तावित कार्य के साथ लॉजिस्टिक्स पर भी अधिक ध्यान दिया जा रहा है।

Dayal Builder
Srinath

बजट दीर्घकालीन और हरित भविष्य के लिए महत्वपूर्ण बदलाव की दिशा में संसाधन भी प्रदान करता है। पर्यटन क्षेत्र और एमएसएमई को समर्थन की बहुत आवश्यकता थी क्योंकि इन क्षेत्रों को कोविड के दौरान सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा। कुल मिलाकर, यह एक बहुत ही व्यापक बजट है जिसमें सभी के लिए कुछ न कुछ है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp