Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में 4 फरवरी को होने वाले आमसभा को बेहतर बनाने के लिए बैठक आयोजित

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन आफिस के एक मीटिंग 4/2/23 को होने वाले आमसभा को बेहतर बनाने के लिए बुलाई गई। मीटिंग में महामंत्री आर के सिंह के साथ सभी कमिटी मेम्बर, आफिस बेयरर, आरके सिंह फैंस क्लब के लोग और एक्टिव मेम्बर्स उपस्थित हुए।

Advertisement
Advertisement

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने बैठक के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए महामंत्री आर के सिंह कहा कि आगामी 4 फ़रवरी को टाटा मोटर्स ओल्ड कैंटीन कम्युनिशन हॉल में दोपहर 1 बजे से वार्षिक आम सभा होने जा रही है। उन्होंने सभी कमिटी मेम्बर और पदाधिकारी के माध्यम से हर एक साथी कर्मचारी को इस आम सभा मे आमंत्रित किया है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि सभी को जो भी जिम्मेवारी मिली है उसे अच्छे तरीके से निभाते हुए आम सभा को सफल बनाना है। जिससे किसी को भी असुविधा ना हो और हमेशा की तरह एक टीम एक विज़न पर काम करें। महामंत्री ने कुछ दिशा निर्देश दिए जिसके लिये सभी को कमिटी बना कर कार्यों की जिम्मेदारी दी गयी।

Advertisement

सभी लोगो से सुझाव लिए गए और उस पर अमल करने की जिम्मेदारी दी गयी। मीटिंग की समाप्ति राष्ट्रगान के साथ किया गया। मंच का संचालन अशोक उपाध्याय और धन्यवाद ज्ञापन अनिल शर्मा ने किया।

ताजा खबरें

WhatsApp