Advertisement

चक्रधरपुर के विभिन्न गांवों में डॉ विजय गागराई ने किया मांदर, नगाड़ा के साथ धोती, साड़ी, गंजी का वितरण

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/चक्रधरपुर: चक्रधरपुर प्रखंड के हातनातोन्डाग पंचायत के विभिन्न गाँवों में आगामी 6 फरवरी को आयोजित मागे पर्व के लिए पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई के द्वारा एक जोड़ी मांदर और एक नगाड़ा के साथ धोती, साड़ी तथा गंजी का वितरण किया गया।

Advertisement
Advertisement

इस दौरान मागुरदा गांव में हातु मुंडा के नेतृत्व में ईटोर पंचायत के डुमरडीया गांव, राजू सुंडी के नेतृत्व में नलिता पंचायत के किमीरदा गांव, हातु मुंडा के नेतृत्व में गोपीनाथपुर पंचायत, उप मुखिया कुंती हंसदा के नेतृत्व में सानेकुटी गांव, कोलीतोंडांग पंचायत के मुखिया माजी जोंको के नेतृत्व में कुलीतोंडांग गांव और बन्दगांव प्रखंड के कंसरा गांव के हातु मुंडा के नेतृत्व में ग्रामीणों के बीच मांदर, नगाड़ा के साथ धोती, साड़ी तथा गंजी का वितरण किया गया।

Dayal Builder
Srinath

मौके पर डॉ विजय गागराई ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि आप लोग शांतिपूर्वक तरीके से बड़े धूमधाम के साथ अखड़ा में मांदर और नगाड़ा बजाते हुए नृत्य करें और समाज के नई पीढ़ी को मांदर और नगाड़ा बजाने हेतु सीखने के लिए प्रेरित करें। अंत में लोगों का अभिवादन करते हुए सबको मागे पर्व की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए खुशी पूर्वक विदा किए।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp