Advertisement

कुचाई में प्रखंड स्तरीय रबी कृषक गोष्ठी का आयोजन, किसानों को दी गई सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के निर्देशानुसार कुचाई प्रखंड कार्यालय में सोमवार को प्रखंड स्तरीय रबी कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार ने किया। वहीं किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Advertisement
Advertisement

प्रखंड तकनीकी प्रबंधक राजेश कुमार ने कहा कि केवल एक फसल लेकर खेती करते हुए जीवन में समृद्धि आने की कामना करेंगे तो निश्चित रूप से आप निराश नहीं होंगे। परंतु कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मछली पालन, उघानिकी, फल फूल, फसलों की खेती को अपनाएंगे तो सफलता आपके कदमों में होगी तथा समृद्धि आपके दरवाजे पर दस्तक होगी। किसानों के लिए सरकार के द्वारा टपक सिंचाई योजना, मिट्टी जांच, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना, झारखंड कृषि ऋण माफी योजना आदि संचालित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जो किसान कृषि ऋण माफी योजना का लाभ लेना चाहते हैं। वो प्रज्ञा केंद्र से ई-केवाईसी (E-KYC) करा लें।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान मुख्य रूप से प्रमुख गुड्डी देवी, बीटीएम राजेश कुमार, अंचल निरीक्षक फूलकुमारी सोय, अंचल लिपिक भीम प्रसाद उपाध्याय, राजस्व कर्मचारीमनोज महतो, किसान मित्र, ग्राम प्रधान आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp