Advertisement

RBI द्वारा जारी वित्तीय साक्षरता और डिजिटल लेनदेन अभियान ‘ई-बात’ के तहत घाटशिला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा जारी वित्तीय साक्षरता और डिजिटल लेनदेन अभियान ‘ई-बात’ के अंतर्गत टाउनहॉल घाटशिला, पूर्वी सिंहभूम में एक जिला स्तरीय अभियान आयोजित किया गया है। इस अभियान में बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक अनुज कुमार अग्रवाल, एलडीएम पूर्वी सिंहभूम संतोष कुमार, आरबीआई के अग्रवाल, ओम प्रकाश, जे.एस.एल.पी.एस के डी.पी.एम आशियानी मार्की, बैंक ऑफ़ इंडिया घाटशिला के प्रबंधक अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

कार्यक्रम में प्रत्येक ब्लॉक के बैंक सखी सहित दो सौ से अधिक अलग अलग एस.एच.जी. की दिदियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के द्वारा आर.बी.आई के अधिकारियों ने डिजिटल वित्त, और वित्तीय साक्षरता के बारे में जागरूकता सहित प्रशिक्षण का काम किया।

Dayal Builder
Srinath

बैंक ऑफ इंडिया के आंचलिक प्रबंधक ने विस्तार से बैंक द्वारा उपलब्ध योजना जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सके और गांव से पलायन को रोका जा सके पर जानकारी दी। एलडीएम ने सतर्कता से डिजिटल लेन देन की जानकारी के साथ जन धन योजना, सुरक्षा बीमा, क्लेम सेटलमेंट, और अन्य FI संबंधित संकेतकों के बारे में विस्तृत चर्चा की। डी.पी.एम ने कार्यक्रम करने के लिए सबों का धन्यवाद किया।

Advertisement

कार्यक्रम के दौरान जीवन ज्योति बीमा योजना के क्लेम सेटलमेंट के 2 चेक, और हितग्राहियों को मुद्रा व सीसीएल के 20 लाख रुपये का स्वीकृति पत्र वितरित किया गया है। इसके साथ ही कार्यक्रम के दौरान बैंक सखी, एफएल-सीआरपी और एसएचजी सदस्यों के मुद्दों और चिंताओं पर चर्चा की गई और उनका समाधान किया गया।

ताजा खबरें

WhatsApp