Advertisement

कांग्रेस महाधिवेशन शामिल होने सरायकेला खरसावां जिला से कांग्रेसी नेता रायपुर रवाना

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के 24 से 26 फरवरी तक होने वाले कांग्रेस पार्टी के 85 वां‌ महाअधिवेशन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शामिल होने के लिए गुरुवार को सरायकेला खरसावां जिला से प्रदेश प्रतिनिधि प्रेमेंद्र कुमार मिश्रा देबू चटर्जी एवं छोटराय‌ किस्कू ने रवाना हुए।

Advertisement
Advertisement

आप सबों को यह विदित है कि स्टीयरिंग कमिटी अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 85वां अधिवेशन दिनांक 24 से 26 फरवरी 2023 तक मेला ग्राउंड,नवन रायपुर,छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली है।

Dayal Builder
Srinath

महा अधिवेशन में शामिल होने के दौरान श्री मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी वर्गों के लोगों को साथ में लेकर चलने वाली व गरीबों की पार्टी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कार्यकर्ता से लेकर वरीय पदाधिकारियों तक सम्मान देने वाली पार्टी है। इस पार्टी में सभी वर्गों के लोगों को स्थान मिलता है।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp