Advertisement

जुस्को की टीम ने बिजली आपूर्ति करने को लेकर बारीडीह के शांतिनगर और शक्ति नगर में शुरू किया सर्वे

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सरयू राय के निर्देश पर जुस्को के अधिकारियों ने बारीडीह के शांतिनगर और शक्ति नगर में बिजली आपूर्ति करने को लेकर बस्ती का सर्वे करना प्रारंभ किया।

Advertisement
Advertisement

विधायक सरयू राय विगत 19 फरवरी को बारीडीह शांति नगर और शक्ति नगर क्षेत्र जाकर वहाँ के नागरिकों से मिले थे। लोगों ने बताया था कि वे विगत कई वर्षों से उनके क्षेत्र में जुस्को की बिजली प्राप्त करने के लिए जुस्को आॅफिस का चक्कर लगा रहे हैं परंतु उन्हें जुस्को की बिजली का कनेक्शन नहीं मिला। शक्तिनगर और शक्तिनगर के नागरिकों ने विधायक सरयू राय से बस्ती में जुस्को की बिजली उपलब्ध कराने को लेकर पहल करने का अनुरोध किया था।

Dayal Builder
Srinath

बस्तिवासियों के आग्रह पर विधायक श्री राय ने उन्हें आश्वस्त किया था कि वे शीघ्र ही इस दिशा में प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा था कि टाटा लीज क्षेत्र एवं इससे सटे अन्य बस्तीयों के निवासियों को जुस्को का विद्युत कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए सरयू राय की मांग पर सरकार ने एक कमिटी का गठन करवाया है। यह कमिटी जुस्को की बिजली प्रदान करने को लेकर समय समय पर समीक्षा करती है।

Advertisement

इसी कड़ी में शांतिनगर और शक्तिनगर में भी जुस्को की बिजली प्रदान करने का प्रस्ताव विधायक श्री राय ने दिया जिसपर कार्य प्रारंभ हो गया है। शीघ्र ही बारीडीह के शांतिनगर और शक्तिनगर में जुस्को की बिजली मिल जाएगी। जुस्को द्वारा सर्वे का कार्य प्रारंभ होने पर बस्ती के लोगों में काफी हर्ष है। लोगों विधायक सरयू राय के प्रति आभार प्रकट किया है।

इस दौरान जुस्को से आयी टीम के सर्वे के दौरान विधायक सरयू राय के निजी सचिव सुधीर सिंह, भाजमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित शर्मा के साथ ही बस्ती ही कई भाजमो कार्यकर्तागतण एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।

ताजा खबरें

WhatsApp