Advertisement

LPG Price Hike: होली के पहले बड़ा झटका; रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा, कामर्शियल सिलेंडर का रेट भी बढ़ा, अभी और बढ़ेगी कीमते

By Goutam

Published on:

सोशल संवाद/जमशेदपुर: मार्च महीने के पहले दिन ही आम लोगों पर महंगाई की मार पड़ी है। एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी की गई है। करीब आठ महीने बाद होली के पहले आम आदमी को महंगाई का तगड़ा झटका लगा है।

Advertisement
Advertisement

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की गई है। जमशेदपुर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर अब 1142.50 रुपये हो गए हैं। जबकि 5 किलो वाले घरेलु गैस सिलेंडर की कीमत 419.50 रूपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 401 रूपये थी।

Dayal Builder
Srinath

इसके साथ कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 351.50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जमशेदपुर में आज से 19 किलोग्राम के कामर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़कर 2238.00 रुपये हो गए हैं। इससे पहले इसकी कीमत 1886.50  रूपये थी वहीं 5 किलो बिना सब्सीडी के गैस सिलेंडर की कीमत 626.00 रूपये हो गई है। पहले इसकी कीमत 545 रूपये थी।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp