होम 

राज्य

नौकरी

राजनीति

देश दुनिया

योजना

खेल समाचार

टेक

जमशेदपुर

धर्म-समाज  

वेब स्टोरी 

---Advertisement---

Resized Sharma Furniture Banner 1-01-01
previous arrow
next arrow
01 (48)
previous arrow
next arrow

 

 

परसुडीह के बिरसा मुंडा सोपोडेरा मैदान में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का पुतला दहन

By Goutam

Published on:

 

परसुडीह

---Advertisement---

NSU MA
previous arrow
next arrow
04
previous arrow
next arrow

 

जनसंवाद डेस्क: विधानसभा में आदिवासियों के खिलाफ गलत टिप्पणी करने के विरोध में परसुडीह बिरसा मुंडा सोपोडेरा मैदान में जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी का पुतला दहन किया गया। मौके पर लोगों ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक अंसारी के बयान से कांग्रेस पार्टी की मानसिकता एक बार फिर सामने आ गई है। 

आदिवासी समाज को कांग्रेस ने हमेशा वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। इस समाज को कांग्रेस ने हमेशा छलने का कार्य किया है। इरफान अंसारी द्वारा झारखंड के मूलनिवासी जनजाति आदिवासियों के भावनाओं को ठेस पहुंचाने का कार्य किया है। इरफ़ान के बयान से बाबूलाल मरांडी ही नहीं पूरे आदिवासी समाज की भावना आहत हुई है।

इरफान अंसारी यह भूल रहे हैं कि भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आदिवासी हैं, आज़ादी की लड़ाई से लेकर भारत की सीमा पर देश की रक्षा के लिए आदिवासी समाज का अहम योगदान है। इरफान अंसारी को ऐसा अनुचित बयान नहीं देना चाहिए था। वह आदिवासी सामाज से माफी मांगे और अपने पद से इस्तिफ़ा दे। उन्हें झारखंड में रहने का कोई अधिकार नहीं है, जो झारखण्ड मे रह कर मूल निवासीयों के प्रति ऐसे छोटी भावना रखते हो।

इस दौरान मुख्य रूप से आदिवासी समाज के रामचंद्र मुंडा, विश्व हिंदू परिषद से सौरव राहुल सिंह, यशवंत शुक्ला,सिसांत मौर्य, पंकज, सुभाष, प्रकाश, आकाश श्रीवास्तव, भोला प्रसाद, अभिषेक सिंह हजारो आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

Leave a Comment