Advertisement

कुचाई में झामुमो ने मनाया शहीद निर्मल महतो का 36वां शहादत दिवस

By Goutam

Published on:

कुचाई

जनसंवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई में झामुमो ने वीर शहीद निर्मल महतो का 36 वें शहादत दिवस मनाया। वहीं मंगलवार को कुचाई के झामुमो पार्टी कार्यालय में झामुमो प्रखंड कमेटी के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मुंडा के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने वीर शहीद निर्मल महतो के तस्वीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

Advertisement
Advertisement

मौके पर प्रखंड अध्यक्ष श्री मुंडा ने कहा कि शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि आदिवासी मूल वासियों की कुर्बानियों से अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ है.वीर शहीद निर्मल महतो किसी खास जाति या संप्रदाय के नहीं बल्कि पूरे झारखंड के मसीहा थे.उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी।

Dayal Builder
Srinath

श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से विधायक प्रतिनिधि भरत सिंह मुंडा, रूगुडीह मुखिया करम सिंह मुंडा, तिलोपदा मुखिया राम सोय, महेश्वर महतो, राहुल सोय, भुवनेश्वर मुंडा, लखीराम मुंडा, गणेश भूमिज, ब्रजमोहन सोय, चंद्रमोहन मुंडा, बनवारीलाल सोय, विशाल सोय, रामलाल सोय आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp