Advertisement

झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी संघ जिला अध्यक्ष कृष्णा मोहन महतो ने शहीद निर्मल महतो को किया याद, दी श्रद्धांजलि

By Goutam

Published on:

झारखंड शिक्षा परियोजना

जनसंवाद/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी संघ जिला अध्यक्ष कृष्णा मोहन महतो ने शहीद निर्मल महतो को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनकी शहादत दिवस मनाई गई।

Advertisement
Advertisement

मौके पर श्री महतो ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी वीर शहीद निर्मल महतो हमारी जड़ों में हैं। झारखंड की फिजाओं में उनके विचार हमेशा आबाद रहेंगे। जुल्म,अत्याचार एवं शोषण के खिलाफ अनवरत संघर्ष करने वाले वीर शहीद निर्मल महतो का नाम झारखंड के वजूद से जुड़ा है।

Dayal Builder
Srinath

उन्होंने कहा कि निर्मल दा का एक ही सपना था कि अपना अलग झारखंड प्रांत हो,ताकि यहां रहने वाले लोगों को शोषण, उत्पीड़न, अत्याचार और भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाई जा सके। उन्होंने अलग राज की लड़ाई के लिए युवाओं को लामबंद कर जो अलख जगाई थी उसे भुलाया नहीं जा सकता।

Advertisement

इस मौके पर झारखंड शिक्षा परियोजना कर्मी संघ के जिला अध्यक्ष कृष्णा मोहन महतो एवं सहायक अध्यापक टेट पास संघ के जिला उपाध्यक्ष तिलोक प्रसाद महतो ने सिंहपुर चौक पर स्थित वीर शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

ताजा खबरें

WhatsApp