Advertisement

विश्व आदिवासी दिवस पर शंकर सोय के नेतृत्व में राजा स्व रामचंद्र सिंह देव के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

By Goutam

Published on:

आदिवासी

जनसंवाद, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस पर झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समिति के द्वारा समिति के अध्यक्ष शंकर सोय के नेतृत्व में खरसावां राजवाड़ी में राजा स्व रामचंद्र सिंह देव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Advertisement
Advertisement

ज्ञात हो कि राजा स्व रामचंद्र सिंह देव का आदिवासियों से सदैव स्नेह था। उन्होंने खरसावां गोलीकांड के पहले आदिवासियों का समर्थन करते हुए बिहार में मिलाने का एवं विलय करने का सरदार पटेल से आग्रह किया था।  यह वीपी मैनन गृह सचिव भारत सरकार की पुस्तक से ज्ञात होता है।

Dayal Builder
Srinath

इस उपलक्ष में राज परिवार की तरफ से राजा गोपाल नारायण सिंह देव, रानी अपराजिता सिंह देव, राजमाता विजया देवी, अनुप सिंह देव उपस्थित रहे। वहीं राजा गोपाल नारायण सिंह देव ने कहा कि आदिवासी एवं मूलवासीयों का लगाव गहरा व मिलजुल कर रहते थे। आज भी संबंध बरकरार है। साथ ही आपस में मिलजुलकर के रहते हैं, यह इस बात का उदाहरण है।

Advertisement

इस दौरान मुख्य रूप से शंकर सोय अतुल सरदार सरुप सरदार दुर्गा शंकर सरदार आदि उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp