Advertisement

कुचाई के आत्मा भवन‌ में 25‌ किसानों के बीच जिप सदस्य व प्रखंड प्रमुख ने किया मुंग बीज का वितरण

By Goutam

Published on:

कुचाई

जनसंवाद डेस्क, खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई के आत्मा भवन में शुक्रवार को अनुदानित दर पर 25 किसानों के बीच जिप सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, बीटीएम राजेश कुमार एवं भाजपा कुचाई मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने मुंग बीज का वितरण किया।

Advertisement
Advertisement

वितरण के दौरान जिप सदस्य जींगी हेंब्रम ने कहा कि सरकार किसानों को समय पर विभिन्न प्रकार योजनाओं की लाभ दे रही है। जिसकी किसान शत प्रतिशत लाभ लें। वहीं बीटीएम राजेश कुमार ने कहा कि किसानों को सरकार की लाभ दिलाने के साथ कृषकों को हर संभव सहयोग करना हमारे कर्तव्य है, ताकि किसान समय पर योजनाओं की लाभ लेकर अपनी आय दोगुनी कर आगे बढ़े।

Dayal Builder
Srinath

इस दौरान मुख्य रूप से जिप सदस्य जींगी हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, बीटीएम राजेश कुमार, भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, भागीरथ महतो, धर्मेंद्र कुमार सांडिल आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp