Advertisement

लोकसभा चुनाव की तैयारी पर कुचाई में कांग्रेसियों ने बैठक कर कसा कमर

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क/ खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कुचाई के आम बगान में सोमवार को कांग्रेस पार्टी के कुचाई प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा के अध्यक्षता पर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ पार्टी की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया।

Advertisement
Advertisement

बैठक में प्रखंड अध्यक्ष फागु मुंडा ने कार्यकर्ताओं को निर्देश देते हुए कहा कि बुथ व पंचायत स्तर पर संगठन की विस्तार व मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से ही हमें आगे बढ़ना है। ताकि आगामी 2024 में लोकसभा चुनाव पर कांग्रेस की जीत सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि आज देश में शिक्षा स्वास्थ्य कंप्यूटर विजली मनरेगा जैसे विभिन्न प्रकार की योजना कांग्रेस पार्टी की देन है। जिसकी सीधा लाभ अंतिम पायदान पर खड़े गरीब मजदूर जैसे लोगों को मिल रहा है। भाजपा पुंजी पतियों का सरकार है।देश में मोदी सरकार गरीबों व किसानों व घुटना टेकने पर मजबूर कर दिया है।

Dayal Builder
Srinath

बैठक में मुख्य रूप से अध्यक्ष फागु मुंडा,सुमित कुमार महतो,राजीव महतो,कुशल समाड,सोनाराम बोदरा, विकास बांकिरा,शंकर बांकिरा,मुन्ना समाड,कृष्णा चंद्र सोय,अमृत हेंब्रम, जगमोहन मुंडा,नामसी सोय,रामचंद्र मुंडा, आदि उपस्थित थे।

Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp