Advertisement

कुचाई के सुरसी सोना नदी में तैरता हुआ मिला 55 वर्षीय वृद्ध का शव, जांच में जुटी पुलिस

By Goutam

Published on:

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर): कुचाई सोना नदी में तैरता हुआ शव मिला है।मिली जानकारी के अनुसार कुचाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत सुरसी के सोना नदी में स्नान करने गए एक वृद्ध व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। वहीं शनिवार को कुचाई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया।

Advertisement
Advertisement

मालुम हो कि भुरकुंडा गांव के टोला सुरसी निवासी घनश्याम मुंडा बीते शुक्रवार शाम को स्नान करने के लिए घर से निकला। इसके बाद वह अपने घर वापस नहीं लौटा। वहीं परिवार वालों ने आस पास के क्षेत्र में काफी खोजबीन किया। वहीं शनिवार की सुबह जब गांव के कुछ लोग स्नान करने नदी गए तो देखा कि एक शव पानी में तैर रहा है। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना कुचाई पुलिस को दी। वहीं कुचाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंचा व शव को अपने कब्जे में लिया। वहीं घनश्याम मुंडा की मौत से परिवार वालों पर मातम छा गई है।

Dayal Builder
Srinath
Advertisement

ताजा खबरें

WhatsApp