Advertisement

खरसावां में पदस्थापित बुंडू की रहने वाली महिला पंचायत सचिव ने फंदे से झूल कर की खुदकूशी

By Goutam

Published on:

पंशायत

जनसंवाद डेस्क/खरसावां (रिपोर्ट- उमाकांत कर):  खरसावां प्रखंड में पदस्थापित एक महिला पंचायत सचिव शिला कुमारी (34) ने सोमवार को फंदे में झूल कर खुदकुशी कर ली. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सरायकेला भेज दिया है.

Advertisement
Advertisement

जानकारी के अनुसार पंचायत सचिव शिला कुमारी अपने पिता लक्ष्मी कांत महतो के साथ खरसावां के कुचाई रोड़ स्थित किराये के एक मकान में रहती थी. रोजाना की तरह सोमवार की सुबह जब लक्ष्मी कांत महतो मोर्निंग वाक से वापस मकान पर पहुंचे तो बेटी को फंदे में झूलते हुए अवस्था में पाया. किराये के मकान के कमरे के भीतर शिला कुमारी दुपट्टा से बने फंदे में झूल कर खुदकुशी कर ली है. इसके पश्चात उन्होंने मामले की जानकारी खरसावां पुलिस को दी.

Dayal Builder
Srinath

घटना की जानकारी मिलते ही खरसावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार महथा दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर अपने कब्जे में लिया. इस संबंध में खरसावां थाना प्रभारी पिंटू कुमार महथा ने बताया कि घर में किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है.आत्म हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है.

Advertisement

पुलिस यूडी केस दर्ज कर खुदकुशी के इस मामले की जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार करीब तीन माह पूर्व ही शिला कुमारी का चयन पंचायत सचिव पद के लिये हुआ है.

ताजा खबरें

WhatsApp