Advertisement

विधायक सरयू राय ने बिरसानगर में वृद्धा और विधवा पेंशन के लाभुकों के बीच किया स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण

By Goutam

Updated on:

विधायक

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने बिरसानगर, जोन नंबर 6 स्थित विवेकानंद सोसाईटी लायंस क्लब में वृद्धावस्था और विधवा पेंशन के लाभुकों के बीच का स्वीकृति सर्टिफिकेट का वितरण किया। कार्यक्रम में 50 से अधिक लाभुकों के बीच सर्टिफिकेट का वितरण किया गया। अब इन लाभुकों को पेंशन मिलना प्रारंभ हो जाएगा।

Advertisement
Advertisement

ज्ञात हो बारीडीह स्थित विधायक कार्यालय में संपर्क कर लाभुकों ने पेंशन दिलाने का अनुरोध किया था। विधायक सरयू राय के निर्देश पर सामाजिक सुरक्षा कार्य के प्रभारी अशोक कुमार ने इन लाभुकों का आवेदन फार्म भरवाया था। जिसके बाद प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रशासन के और से इसकी स्वीकृति दी गयी।

Dayal Builder
Srinath

बताते चलें कि कार्यालय में प्रतिदिन बड़ी संख्या में इसके लाभुक आते हैं जिन्हें कार्यालय से सहयोग प्रदान किया जाता है। बीच-बीच में आवश्यकता के अनुसार क्षेत्र में शिविर लगाकर भी लाभुकों का फाॅर्म भरवाया जाता रहा है। विधायक सरयू राय से स्वीकृति प्रमाण पत्र मिलने पर लाभुकों में काफी हर्ष है।

Advertisement

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनतंत्र मोर्चा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह, चंद्रशेखर राव, पूर्वी विधानसभा कार्यालय प्रभारी अशोक कुमार, प्रकाश कोया, मंडल के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, नंदिता गहराइर्, प्रेम रंजन घोष, विनय, अमरजीत आदि लोग उपस्थित थे।

ताजा खबरें

WhatsApp