Advertisement
संजय
previous arrow
next arrow
दिल्सन
previous arrow
next arrow

टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त हुए 6 कर्मचारियों को यूनियन ने किया सम्मानित

By Goutam

Published on:

 

tata motors
 

जनसंवाद डेस्क/जमशेदपुर: टाटा मोटर्स यूनियन आफिस में शनिवार को सुबह 10 बजे हर माह की तरह सेवानिवृत्त हुए 6 कर्मचारी साथियों का सम्मान समारोह किया गया। बीते माह टाटा मोटर्स से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सम्मान शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह दे कर किया गया।

Advertisement
Advertisement

जानकारी देते हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के प्रेस प्रवक्ता नवीन सुलंकी ने बताया कि सम्मान समारोह कार्यक्रम के दौरान मौके पर यूनियन अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा यह सम्मान समारोह आपके आने वाले समय में आप स्वस्थ रहें और सामाजिक जीवन जिए। जब भी आपको यूनियन की जरूरत महसूस होगी यूनियन के सभी लोग आपकी सेवा में तत्पर रहेंगे. आपके लिए यूनियन का दरवाजा हमेशा खुला रहेगा. आपने जो आशीर्वाद के तौर पर हम लोगों को अपने विचार दिए हैं निश्चित तौर पर वह हमें ऊर्जा प्रदान करेंगे।

Dayal Builder
Srinath

सम्मान समारोह में अध्यक्ष गुरमीत सिंह के साथ सभी आफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर और आरके फैंस क्लब के लोग उपस्थित थे।संचालन प्रकाश विश्वकर्मा एवं धन्यवाद ज्ञापन एच एस सैनी ने किया।

Advertisement

इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों को किया गया सम्मानित  

फाउंड्री के सौमित्र बख्शी, ट्रांसमिशन के मोहम्मद शहज़ाद, पीपीसी के प्रदीप सरकार, व्हिकल फैक्टरी के सुशांत दत्ता, फ्रेम फैक्टरी के पवन, इंजन के प्रेम प्रकाश गुप्ता

ताजा खबरें

WhatsApp